Political News 5 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मनोनीत मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। राज्यपाल को भेजी गई सूचना का गवर्नर हाउस ने अनुमोदन कर दिया है।
चूंकि करणपुर उपचुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है लिहाजा वहाँ मतदान खत्म होने के बाद 6 बजे सूची अधिकृत तोर पर सूची जारी होगी। सूत्रों के मुताबिक सीएम भजन लाल के पास एसीबी,गृह विभाग,खनन और डीओपी मंत्रालय होंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी को वित्त,पर्यटन और पीडब्ल्यूडी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को परिवहन, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को पंचायतीराज और ग्रामीण विकास, गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उद्योग, कन्हैयालाल चौधरी को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हीरालाल नागर को ऊर्जा, संजय शर्मा को वन एवं पर्यावरण, अविनाश गहलोत को यूडीएच विभाग देने की खबर है।



