Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उमड़े लाभार्थी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उमड़े लाभार्थी

सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया समेत जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत


Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण व फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ तथा जानकारी लोगों को देने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न योजनाओं के पंजीकरण किए गए। वही लाभार्थियों के स्वास्थ्य जांच भी की गई।

इस दौरान सुबह 10 बजे से चले शिविर में दिनभर लाभार्थियों की आवाजाही रही। संकल्प यात्रा शिविर में पीएम सम्मान निधि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम धन जन योजना, मुद्रा लोन, सुकन्या समृद्धि योजना, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत समेत विभिन्न विभागों की स्टाल लगाई गई। लाभार्थियों ने स्टॉल पर जाकर अपना पंजीकरण कराया। वही योजना की जानकारी जुटाई। इस दौरान शिविर में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा नेता विजय बैसला समेत जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से उज्जवला गैस योजना के तहत 51 नए गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि मौके पर 49 नए आवेदन प्राप्त हुए। जबकि 187 उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी की गई। शिविर में 765 लोगों ने मोहन गैस एजेंसी के काउंटर से संपर्क कर उज्ज्वला योजना की जानकारी ली। शिविर में अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी ने घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी देवली डॉ. राजकुमार गुप्ता, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पार्षद भीमराज जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि थे।

शिविर के बीच में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंदेश लाभार्थियों को सुनाया गया। एलईडी स्क्रीन योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में आए जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से बातचीत की तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d