Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई संकल्प विकसित भारत यात्रा शनिवार को गावड़ी पहुंची।
इस दौरान संकल्प यात्रा में लाभार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वही संकल्प यात्रा के साथ आए प्रचार वाहन की एलईडी स्क्रीन के जरिए विभिन्न योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इससे पहले पंचायत समिति विकास अधिकारी दिवाकर मीणा के नेतृत्व में संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायत पहुंचने पर सरपंच बजरंग लाल पंचायत, शिक्षा अधिकारी दयालराम मीणा व छात्राओं ने स्वागत किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौजूद होकर लाभार्थियों को जानकारी दी तथा पंजीकरण किया। यहां कार्यक्रम का संचालन संजय सोयल ने किया।



