Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्भया स्क्वायड टीम टोंक की सदस्यों ने मंगलवार को देवली पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा का संदेश दिया है।
देवली थाने के पुलिसकर्मी रामेश्वर ने बताया कि स्क्वाड टीम की आधा दर्जन महिला कमांडो टूव्हीलर पर देवली पहुंची। जिन्होंने बस स्टैंड परिसर देवली, हायर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय महाविद्यालय में जाकर छात्राओं तथा महिलाओं से बातचीत की तथा उनसे उनकी परेशानी पूछी। स्क्वाड सदस्यों ने उन्हें किसी भी तरह की शिकायत होने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा। इस दौरान निर्भय स्क्वायड टीम की सदस्य को कमांडो यूनिफॉर्म में देखकर लोग अचरज में पड़ गए।


