Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskऐतिहासिक महादीपोत्सव ने देवली में इतिहास रचा, कई पीढ़ियों तक इस जश्न...

ऐतिहासिक महादीपोत्सव ने देवली में इतिहास रचा, कई पीढ़ियों तक इस जश्न को याद रखा जाएगा

महादीपोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

(लाइव कवरेज)


@आशीष बागड़ी

Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बनी देवली की कार्यक्रम समिति ने शहर के ममता सर्कल स्थित आनंद चौक में ऐतिहासिक दीप महादीपोउत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल से इस विहंगम दृश्य को कैद किया। कार्यक्रम में महिला, पुरूष भगवा रंग की ड्रेस पहनकर ही शामिल हुए।

देवली। महादीपोत्सव कार्यक्रम में भजन गाते रामभक्त।

इसे लेकर शाम 6 बजे से आनंद चौक में लगाए गए 21 हजार को प्रज्वलित करने के लिए करीब 100 से अधिक महिला व पुरुष कार्यकर्ता जुटे। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद 21 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए। उत्सव में श्रीराम नाम, धनुष, राम मंदिर, ओम, कमल व त्रिशूल की आकृति दीपों के माध्यम से बनाई गई। वही स्टेज पर भगवान श्रीराम का आदमकद का कट आउट माल्यार्पण कर विराजमान किया गया। मौके पर कारसेवक दिनेश गौतम, तेजेन्द्र पारीक समेत ने भगवान श्रीराम के भजन गाकर लोगों में जोश में जुनून भर दिया। महिलाओं ने सामूहिक महाआरती की। हजारों लोगों की मौजूदगी में महादीपोत्सव में महाआरती की गई।

वही आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर भगवान श्रीराम की स्तुति गाई गई। वही हजारों लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पठन किया गया। समूचा माहौल राममय हो गया। राम, लक्ष्मण, जानकी जय बोलो, हनुमान की जय श्री राम के नारे गूंज उठे। इस मौके पर “कसम राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे, भजन पर युवा व महिलाएं झूम उठी। इसी तरह “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे”, छम छम नाचे वीर हनुमाना भजन पर युवा जमकर झूमे। रामभक्तों ने जमकर नृत्य किया। स्थिति यह थी कि नाचने से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। इससे पहले पटेल नगर से जितेंद्र सिंह चौधरी समेत की अगुवाई में यात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार से होते हैं बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर पहुंची।

देवली। भजनों पर सामूहिक रूप से नाचते रामभक्त।

यहां पायल किन्नर की ओर से सभी को अल्पाहार कराया गया। यह शोभायात्रा आनंद चौक पहुंची। इसके बाद भाजपा की पेट्रोल पंप चौराहे से बीजेपी की दीपक वितरण रवाना हुई। इसकी अगुवाई भाजपा नेता विजय बैसला व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने की। इसमें रामधुनी भी चल रही थी। भाजपा कार्यकर्ता दुकान-दुकान दीपक, तेल बाती वितरित करते आए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d