Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई, लोगों को जागरूक किया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई, लोगों को जागरूक किया


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर निजी व सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मानव धर्म बहू दिव्यंगता विद्यालय पनवाड़ रोड पर 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित हुआ।

इस दौरान निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि मतदान राज्य व देश के विकास के लिए नागरिक का मुख्य कर्तव्य है तथा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। वहीं 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले नागरिक को मतदान का अधिकार मिलता है। इस दौरान प्राचार्य महेश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक गजेंद्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सेन, कोर्स कोआर्डिनेटर अंशु शर्मा, जगत बहादुर यादव, कृष्णा देवी, अभिजीत समेत मौजूद थे। राष्ट्रीय मतदाता की इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को अशोक कुमार शर्मा ने मतदान की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश में पहली बार 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा मनाया गया था। उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता ने नाम जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। उधर, राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

सहायक आचार्य विजय कुमार मीणा ने उपस्थिति विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखना स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन आदि की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। यहां कई संकाय सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d