Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsविधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय कार्य पर आशीष सम्मानित

विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय कार्य पर आशीष सम्मानित


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को टोंक में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देवली के उपखंड अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूचना सहायक आशीष शर्मा सम्मानित हुए है।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक डॉ. सौम्या झा ने सूचना सहायक आशीष शर्मा को विधानसभा आम चुनाव 2023 में चुनाव शाखा प्रभारी के रूप में उल्लेखनीय कार्य संपादन पर सम्मानित किया गया। शर्मा को जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र व पारितोषिक सौपकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम सूरजमल नेगी, सीईओ जिला परिषद अशोक त्यागी समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। दरअसल यह पुरस्कार मतदाता सूची में अद्यतन कराने, मतदाता जागरूकता में सहयोग करने तथा विधानसभा चुनाव संबंधी कार्य निष्ठापूर्वक किए जाने पर दिया गया। इसी तरह हिम्मत सिंह मीणा (बीएलओ) भाग संख्या 40 व विष्णु जायसवाल (बीएलओ) भाग संख्या 86 भी सम्मानित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d