Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsस्कूटी सवार युवती ट्रक से टकराकर घायल, चर्च रोड पर हुआ हादसा

स्कूटी सवार युवती ट्रक से टकराकर घायल, चर्च रोड पर हुआ हादसा


Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड पर शुक्रवार शाम पालिकाध्यक्ष देवली के आवास के समीप सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय युवती घायल हो गई। यह हादसा खड़े ट्रक में स्कूटी के घुसने से हुआ। हादसे के बाद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार यह युवती शाहीन पुत्री अब्दुल इकराम निवासी वार्ड नं 12 है, जो कि रिलायंस मॉल में काम करती है। शाहीन शुक्रवार शाम स्कूटी से गवर्नमेंट कॉलेज की ओर से घर की तरफ आ रही थी। इस बीच चर्च रोड पर पालिका अध्यक्ष के घर के समीप खड़े ट्रक में जा घुसी। यह ट्रक करीब दो सप्ताह से यहां खड़ा है। घायल युवती के पिता इकराम (नल मिस्त्री) ने बताया कि शाहीन की आंखों में चेपा चले जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया तथा वह ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में शाहीन के सिर पर चोट आई है। राजकीय अस्पताल में डॉ. रविराज सिंह ने घायल शाहीन का उपचार किया।

डॉ. रविराज सिंह ने बताया की शाहीन के सिर व दाढ़ी पर चोट आई है। उसकी सिटी स्कैन की जांच की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। लेकिन घायल शाहीन का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d