Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 11 फरवरी को

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 11 फरवरी को

रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन सुविधा का उठा सकेंगे लाभ


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 11 फरवरी रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर देवली में आयोजित होगा।

विशाल आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक देवली के साकेत कॉलोनी स्थित विशाल आई हॉस्पिटल हॉस्पिटल में होगा। यहां उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे और रोगियों के साथ आने वाले लोगों को अपने खाने पीने व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि अब तक सैकड़ो रोगी नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर से लाभान्वित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d