Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम 16 को, जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार, सैनिकों के लिए...

प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम 16 को, जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार, सैनिकों के लिए विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 से शुरू


Tonk News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलेवासियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि इस दिन पुलिस लाईन ग्राउंड टोंक में व जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक ली व सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय पूर्व समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, एडीएम बीसलपुर हरिताभ आदित्य, सभी उपखंडों के उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र टोंक में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

दो स्थानीय अवकाश घोषित किए

जिला कलेक्टर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 के 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं एक नवंबर को कार्तिक अमावस्या का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 से

जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के पीपीओं, वन रैंक वन पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 फरवरी से 5 मार्च तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर टोंक में आयोजित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में तहसीलवार समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए टोंक तहसील क्षेत्र के 21 फरवरी को, उनियारा क्षेत्र के 22 को, नगरफोर्ट क्षेत्र के 26 को, दूनी क्षेत्र के 27 को, देवली क्षेत्र के 28 को, निवाई क्षेत्र के 29 को, मालपुरा क्षेत्र के एक मार्च को, टोडारायसिंह क्षेत्र के 4 को एवं तहसील पीपलू क्षेत्र के पूर्व सैनिको एवं वीरांगनाओं लिए 5 मार्च को विशेष पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d