सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी का आलम
Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने गुरुवार को शहर स्थित 17 कार्यालय में निरीक्षण किया। जहां 64 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बावजूद सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।
वहीं दूसरे दिन भी 45 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। दरअसल जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित टीम ने शुक्रवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक एक बार फिर राजकीय चिकित्सालय, नगर पालिका, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति समित 30 कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 45 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की वस्तु स्थिति की रिपोर्ट जिला कलक्टर को भेजी जाएगी। यह रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लेकिन ताजुब इस बात का है कि निरीक्षण को भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं दूसरे दिन भी 45 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। लिहाजा इससे जाहिर हो रहा है कि उच्च अधिकारियों के निरीक्षण का भी इन जिद्दी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को 64 कर्मचारी निरीक्षण में अनुपस्थित व नदारद पाए गए थे। लिहाजा कुछ भी हो जाए यह कर्मचारी सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं।


