Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsथाने की गतिविधियों से रूबरू हुए छात्र व एसपीसी यूनिट

थाने की गतिविधियों से रूबरू हुए छात्र व एसपीसी यूनिट


Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के छात्रों ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार के निर्देशन में एसपीसी स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रभारी त्रिलोकचंद कलाल एवं व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी कौशल मित्र लादूलाल मीणा के साथ पुलिस थाना दूनी का भ्रमण किया।

यहां सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल चौधरी ने छात्रों को पुलिस थाने की विजिट करवाई। उन्होंने पुलिस थाना स्थित गेस्ट रूम, हवालात महिला-पुरुष, रोजनामचा रजिस्टर, मालखाना, मेस, वायरलेस सैट, हथियार विंग, पुलिस वर्दी तथा वर्दी पर लगे प्रतीक चिन्ह, थानाधिकारी कक्ष, एफआईआर की प्रक्रिया बताई। साथ ही पुलिस के विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया एवं दायित्वो के बारे में जानकारी दी। दूनी विद्यालय में स्टूडेंट पुलिस केडेट है। जिसमें 15 छात्राओं के साथ कुल 50 छात्र सम्मिलित हैं। जिन्हें पुलिस की भांति प्रशिक्षण देकर छात्रों का पुलिस विभाग के प्रति रुझान बढाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d