Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsदिव्यांग सहायता शिविर में 744 दिव्यांग हुए लाभान्वित

दिव्यांग सहायता शिविर में 744 दिव्यांग हुए लाभान्वित

कैम्प का समापन हुआ, सैकड़ो दिव्यांग लाभान्वित हुए


Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, मनीष आयरन एंड सैनेट्री देवली, बनवारी लाल नोरतमल व बड़जात्या सेनट्रीवेयर एंड टाईल्स देवली के सहयोग से भारत विकास परिषद देवली के तत्वाधान में हुए तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ।

समापन समारोह पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल व डॉ. केएस पारीक के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर में एक मार्च तक 809 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें 744 दिव्यांगो को सहायता उपकरण देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में 124 ट्राई साईकिल, 100 बैशाखी, 70 व्हील चेयर, 100 स्टीक (छड़ी), 280 हियरिंग ऐड उपकरण वितरित किए गए। वहीं 70 व्यक्तियो के जयपुर फुट व कैलीपर लगाए गए। इस दौरान भारत विकास परिषद देवली अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, सुरेश अग्रवाल, दौलत जैन, राजेन्द्र शर्मा, बनवारी गुप्ता, नोरत गर्ग, जिनेन्द्र बिलाला, मनीष बड़जात्या, पंकज जैन, नीरज जैन, महावीर जैन, सोमेंद्र बंब, हुकम चंद टेलर, सुरेन्द्र नामा, अमन गर्ग, लवलीस बड़जात्या, सहित ने सहयोग किया।

स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने किया शिविर में सहयोग

निःशुल्क विकलांग सहायता शिविर में स्थानीय संघ देवली के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में सेवा कार्य किया। शिविर में रजिस्ट्रेशन, दिव्यांग सहायता, फोटो कॉपी करना, टोकन तैयार करना, चिकित्सक के पास भेजना, सामान वितरण सहित सेवा कार्य किया। यहां राजकीय महाविद्यालय देवली, देवकन्या महाविद्यालय देवली, शिव महाविद्यालय सरोली के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d