Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर माह शहर से जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार 6 मार्च को रवाना होगी।
यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि विजया एकादशी कृष्ण पक्ष 6 मार्च को रहेगा। इस दौरान शहर के जगदीश धाम के पास से सुबह 11 बजे बस रवाना होगी। यात्रियों को सुबह 10:30 बजे तक पहुंचकर अपनी सीट बुक करनी होगी। उल्लेखनीय है कि सांवरिया सेठ बस यात्रा हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाती है। वहां श्रद्धालुओं के भोजन के साथ भजन, कीर्तन की भी व्यवस्था की जाती है।


