Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में...

देवली में टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित टीवीएस कंपनी के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स पर टीवीएस के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की बुकिंग शुरू हो चुकी है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त यह स्कूटर एक बार के चार्ज में 100 किलोमीटर से अधिक चलेगा।

शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.4 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। स्कूटर की अधिकतम स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। वहीं फुल चार्ज में यह 100 किमी से अधिक चलता है। आईक्यूब इलेक्ट्रिक 4.2 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ता है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में जियो-फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्थिति, नेविगेशन सहायता, अंतिम पार्क स्थान, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट जैसी कई सुविधाएं हैं। बेजोड़ व आराम की सुविधा देने का टीवीएस आईक्यूब में देने का कंपनी ने दावा किया है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक डिज़ाइन स्टाइलिश, सूक्ष्म और कार्यात्मक है।

इसमें क्रिस्टल-क्लियर एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप हैं। उन्होंने बताया कि स्कूटर की टेस्ट राइड व बुकिंग शुरू हो चुकी है। देवली में बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत एक लाख 35 हजार 73 रुपए है। राजस्थान मोटर्स पर भी 5 हजार रुपए शुरुआती राशि के साथ यह स्कूटर बुक किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d