विकास के लिए मिलेगा 2 करोड रुपए का बजट
Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी का पीएम श्री योजना में चयन हुआ है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी है।
पीएम श्री योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में से एक हैं। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के अनुसार पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में राज्य में कुल 237 विद्यालयों का चयन हुआ है। इसमे 83 विद्यालय प्रारंभिक शिक्षा व 154 माध्यमिक शिक्षा के हैं। टोंक जिले से कुल आठ विद्यालयो का चयन किया गया है। इनमे देवली ब्लॉक में दूनी विद्यालय एकमात्र चयनित विद्यालय है। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) में चयनित विद्यालयों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष बल दिया जाएगा। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि चयनित विद्यालयों में आगामी पांच सालों में 2 करोड़ रुपए (प्रति स्कूल) का बजट इन स्कूलों में समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी।

यह शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होगी।


