Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत रविवार को भाजपा नेता विजय बैंसला ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का राम राम वाला पत्रक दिया और उनके योजना के अनुभव सांझा किए। साथ ही उज्जवल्ला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृ वंदन योजना में सहायता राशि बढ़ने की जानकारी भी दी। संपर्क के दौरान कई छात्र छात्राओं से पढ़ाई के साथ व्यवसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया। योजना के लोकसभा संयोजक अंकित जैन ने बताया कि पूरे लोकसभा में संपर्क अभियान 25 फरवरी से जारी है।इसे लेकर भाजपा नेता विजय बैंसला ने बूथ 39, 45, 46, 47, 48 पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया।
यहां शहर संयोजक राजेंद्र साहू, सहसंयोजक नवनीत धाकड़, शहर उपाध्यक्ष राकेश ओसवाल, रजनीश दीपक, प्रमोद मंगल, बूथ अध्यक्ष महेश अग्रवाल, शरद सिंहल, किशन साहू, सुनील जैन, डीटी जोशी, पार्षद प्रताप विश्वास सहित कई कार्यकर्ता थे।


