Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMedia Newsपत्रकारों की समस्याओं का चरणबद्ध होगा समाधान-आयुक्त

पत्रकारों की समस्याओं का चरणबद्ध होगा समाधान-आयुक्त

भारतीय प्रेस पत्रकार संघ ने सौंपा पत्रकारों की मांगों का ज्ञापन


Desk News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सुनील शर्मा का कहना है कि पत्रकारों की सभी आवश्यक समस्याओं का समाधान शीघ्र किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। उनकी सोच है की पत्रकारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वे सोमवार को भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार रख रहे थे।

शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। आयुक्त सुनील शर्मा ने भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी को संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। जोशी ने प्रदेश भर के मीडियाकर्मियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को रखते हुए पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण करने और अधिस्वीकरण के लिए 50 साल की उम्र की शर्त खत्म करने के साथ ही छोटे, लघु एवं मझौले अखबारों को हर माह नियमित दो पेज विज्ञापन जारी करने, जिला स्तरीय समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकार पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर 25 हजार रूपए करने, पत्रकारों को सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूज पोर्टल्स एवं डिजिटल मीडिया की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d