Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय देवली की ओर से स्वीप के तहत गुरुवार को मानव श्रंखला आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में मतदान से सम्बन्धित रोचक और संदेशप्रद स्लोगन लिखकर दिव्यांग छात्र छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार है, का संदेश दिया।
यहां मानसिक दिव्यांग व बधिर छात्र छात्राओं शिक्षण-प्रशिक्षणार्थीयों ने मानव श्रंखला आयोजन में भाग लिया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने सभी छात्र छात्राओं को आम चुनाव मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखापाल सत्यनारायण सेन, सुरेश अग्रवाल, प्राचार्य महेश कुमार शर्मा थे।
न्यायालय की कार्य प्रणाली बताई
कार्यवाहक अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली लोकेश कुमार मीना द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर से के बच्चों को न्यायालय की कार्यप्रणाली एवं विधिक जानकारी दी गई।
यहां शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने न्यायालय ने न्यायाधीश से न्यायालय की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विधिक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। न्यायाधीश ने शिक्षक व बच्चों को अधीनस्थ न्यायालय, जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय, एफआईआर दर्ज करवाने, चालान पेश करने आदि बारे में विस्तृत जानकारी दी। न्यायाधीश मीना ने निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39ए अवसर की समानता के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने के लिए तथा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 22 (1) विधि के समक्ष समानता सुनिश्चित करने के लिए राज्य को बाध्य करता है।
निःशुल्क विधिक सेवाएँ प्रदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तालुका स्तर पर तालुक विधिक सेवा समिति की स्थापना की गई है।


