Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इसमें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान मीणा ने अपना संबोधित किया। कार्यक्रम के लिए लियाकत अली व बलवीर सिंह मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनके निर्देशन में ब्लॉक के गणित, विज्ञान विषय के 50 शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य छोटे-छोटे समूह बनाकर शिक्षक उपागमों व शिक्षण प्रक्रिया पर परस्पर अंतःक्रिया कर छात्रों के अधिगम परिणाम में सुधार लाना रहा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा व नासिर हुसैन द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया। मंच संचालन मनीष चाष्टा द्वारा किया गया।



