Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को विभिन्न मंदिरों में फागोत्सव की धूम रही। इस मौके पर महिलाओं ने भगवत भजन गए तथा रंग गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया।
शहर के बस स्टैंड परिसर स्थित राम दरबार मंदिर परिसर में महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। भजनों की शुरुआत प्रथम पूज्य भगवान गजानंद के भजन के साथ की गई। महिलाओं ने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे, मीठी मीठी मुरली मेरे सांवरे की बाजे, कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी ले लूं नजर उतार, धीर धरो तुम सब्र करो, गाड़ी धीरे-धीरे चल मुझे बालाजी के जाना है, आज बिरज में होली है रसिया, नैना नीचा करले सांवरिया, कान्हा थारा ब्याह में नाचूली घूमर घाल र सहित भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया व पुष्प होली खेली। ठाकुरजी को गुलाल लगाया तथा परस्पर गुलाल लगाकर फाग उत्सव की बधाई दी। इसी तरह देवली के तेली मोहल्ला स्थित राठौर तेलियान समाज की धर्मशाला में भी फाग उत्सव की धूम रही। महिलाओं ने भगवान सांवरे, कृष्ण, श्रीराम, बालाजी के भजन गाए तथा नृत्य कर फाग उत्सव की खुशी व्यक्त की।
पुष्प होली के लिए, फागोत्सव मनाया
दूनी महिला मंडल ने भी रविवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर में फागोउत्सव मनाया गया। इस मौके पर गुलाब के फूलों से खेली होली। बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना के साथ दीपक राजौरा ने महाराज गजानंद आओ ना हमारी सभा में रंग बरसाओ ना से की। महिला मंडल की शांता माहेश्वरी ने बरसाना की होली खेलो है सखियां, सीता देवी ने नैणा नीचा कर ले, नविता माहेश्वरी ने रंग मत डारे सावरिया, मधुबाला झंवर ने मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे, भजन गाए। मण्डल की महिलाओं ने नृत्य किया।
भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंदिर पुजारी गिरिराज प्रसाद राजोरा ने बालाजी का सिंदुरी चोला चढाकर श्रंगार किया।


