Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsजमनालाल ने पेरास्विमिंग में तीन सिल्वर मेडल जीते

जमनालाल ने पेरास्विमिंग में तीन सिल्वर मेडल जीते


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इंसान में जब कुछ कर गुजरने का हौसला एवं जज्बा हो तो शारीरिक विकलांगता भी आड़े नहीं आती है। ऐसे ही हौसला और जज्बे की धनी भाव का गुड्डा निवासी जमनालाल बलाई है।

धर्म न्यूज़ : मीठी-मीठी मुरली मेरे सांवरिया की बाजे, फागोत्सव मनाया, पुष्प होली खेली

जिन्होंने एक हाथ नहीं होने पर लोगों के समक्ष बेबसी नहीं दिखाई, बल्कि इसी विकलांगता को हुनर बना लिया। जमनालाल बलाई ने तीन सिल्वर मेडल जीतकर परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जमनालाल ने 7वीं राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप, इंटरनेशनल स्विमिंग पूल सवाईमानसिंह स्टेडियम जयपुर में 16 व 17 मार्च को भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में सिल्वर मेडल, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मेडल तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले मे सिल्वर मेडल जीतकर परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d