Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनवसाक्षर परीक्षा, 175 केंद्रों पर 2 हजार 945 नवसाक्षर हुए शामिल

नवसाक्षर परीक्षा, 175 केंद्रों पर 2 हजार 945 नवसाक्षर हुए शामिल


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत रविवार को देवली ब्लॉक के 175 केन्द्रों पर 2 हजार 945 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संयोजक सोमाराम बैरवा ने बताया कि परीक्षा को लेकर ब्लॉक में 175 केन्द्र बनाए गए। जहां शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक समन्वयक सोमाराम बैरवा व प्रवीण चौधरी के साथ जाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार भारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय चरण की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान परीक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 40 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। साक्षरता प्रभारी राम कुंवार मीना, पंचायत सहायक सीमा जाट, परीक्षक सूरजमल गुर्जर, गायत्री छीपा, मीना मीणा, सुगन चन्द कुमावत अध्यापक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d