Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsआग बुझाने गए 5 दमकलकर्मी जख्मी, मधुमक्खियां ने किया हमला, पीपीई किट...

आग बुझाने गए 5 दमकलकर्मी जख्मी, मधुमक्खियां ने किया हमला, पीपीई किट पहनकर बुझाई आग

देईखेड़ा गांव में लगी थी आग


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल क्षेत्र स्थित देईखेड़ा गांव की शमशान भूमि में गुरुवार दोपहर लगी आग को दमकलकर्मियों ने पहुंचकर बुझाया। लेकिन इससे पहले आग की वजह से क्षेत्र में उड़ी मधुमक्खियां ने दमकल कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

जानकारी के अनुसार देईखेड़ा गांव में दोपहर एक बजे शमशान भूमि स्थित सरकारी जमीन के बंबूल व कांटो की बाड़ में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर नगर पालिका की दमकल के चालक धर्मेंद्र मीणा, फायरमैन प्रदीप सिंह शाखावत व रमेश मीणा मौके पर पहुंचे। लेकिन इस दौरान आग की वजह से मधुमक्खी उड़ रही थी। जिसके चलते फायरमैन आग बुझाने की कोशिश नहीं कर सके। कुछ कोशिश करने पर तीनों जनों पर मधुमक्खियां ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिनका देवली चिकित्सालय में उपचार कराया गया।

पीपीई किट पहनकर बुझाई आग

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे दमकलकर्मी नीरज चौधरी, दिनेश कुमार समेत कर्मचारी वापस मौके पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर आग बुझाने की कोशिश की।

हालांकि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। लेकिन मधुमक्खियां ने इन कर्मचारियों पर भी हमला कर इन्हें जख्मी कर दिया। किट पहने कर्मचारी को भी मधुमक्खियां ने जख्मी कर दिया। हादसे में खजूर के पेड़ों में भी आग लग गई। हालांकि जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत पुलिस भी मौजूद थी।

50 हजार से अधिक राशि के ले जाने पर देनी होगी जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d