कांग्रेस को झटका
Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से पूर्व देवली क्षेत्र में एक बड़ा झटका मिलने वाला है। इसके तहत देवली नगर पालिका के अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत 21 लोग शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
यह संख्या अपने आप में बहुत बड़ी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन 21 लोगों में से पालिकाध्यक्ष के अलावा 6 पार्षद भी शामिल है, जो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार देवली से वर्तमान पालिका अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उनकी पत्नी व पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इनके अलावा पार्षद दुर्गेश नंदन तेली, कमला देवी सोनी, संतोष ग्वाला, पवन सिंहल, लोकेश लक्षकार, भीम सिंह समेत पार्षद बीजेपी ज्वाइन करेंगे।
इसी तरह पूर्व पार्षद विनोद तेजी, भगवान कीर, श्याम कीर, अकील कुरैशी, दक्ष जैन, अपरा गर्ग, रॉबिन भगत, सुमन महेश्वरी, शादाब रिजवी, जबार खान, इमरान पठान, लतीफ राइन समेत बीजीपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लिहाजा देवली में बना कांग्रेस का बोर्ड जल्द ही बीजेपी में तब्दील हो जाएगा।


