Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsधारदार हथियार लेकर घूमते गिरफ्तार

धारदार हथियार लेकर घूमते गिरफ्तार


Deoli News 29 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनावों में शांति व्यवस्था कायम करने के तहत चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत देवली पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार फरसी बरामद की है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सूचना मिली कि देवली गांव में एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर उनकी अगुवाई में हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल हुकुमचंद समेत विशेष दल ने युवक को घेरकर तलाशी ली। जिसके तहत शर्ट में छिपी धारदार फरसी बरामद हुई। आरोपी देवली गांव निवासी रामावतार उर्फ रामू पुत्र रामप्रसाद वाल्मीकि है, जो पुलिस को स्पष्ट जवाब नही दे पाया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d