Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्ममहिला मंडल ने मनाया होली स्नेह मिलन, जुम्मे की नमाज में झुके...

महिला मंडल ने मनाया होली स्नेह मिलन, जुम्मे की नमाज में झुके सिर


Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर देवली में राजुल बहू मंडल एवं वामादेवी महिला मंडल द्वारा संयुक्त होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लता गंगवाल, संगीता पापडीवाल, राजुल बहू मंडल की अध्यक्ष रेखा डोसी ने की।

मीडिया प्रभारी प्रिया सोनी ने बताया कि भंवरी देवी एवं राजकुमारी कोठारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजुल बहू मंडल की सदस्य अनिषा अजमेरा एवं लवि बाकलीवाल ने श्रीराधा कृष्ण सहित कई तरह की प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ कई खेलों का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पूजा बड़जात्या, टीना अजमेरा द्वारा किया गया‌। कार्यक्रम में बहू मंडल की सदस्य सीमा, मोना, आशा झांझरी, ज्योति, स्वीटी बड़जात्या, सोना जैन, अनिशा अजमेरा, लवि बाकलीवाल, टीना आदि महिलाएं थी।

जुम्मे की नमाज में झुके सिर

पवित्र माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। इस मौके पर शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नज्में इफ्तिखार ने रमजान माह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सब्र, इबादत, तकवा, परहेजगारी, शांति, मददगार बनने का पैगाम दिया।

साथ ही अल्लाह व उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान रोजेदारों ने सामूहिक नमाज अदा की। देवली में शाही जामा मस्जिद, मस्जिद ए अल अंसार, अयूबी अब्बासी, चारमीनार एजेंसी, मस्जिद प्रताप नगर मस्जिद में नमाज अदा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d