Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकेंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सड़क निर्माण के लिए एक करोड...

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सड़क निर्माण के लिए एक करोड 10 लाख की स्वीकृति


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में सत्र 2024-25 के लिए सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्याध्यापक ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।

प्राचार्य ने बताया कि प्रथम चयनित सूची 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार ऑनलाइन लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।  जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट अथवा विद्यालय नोटिस बोर्ड का अवलोकन किया जा सकता है।

सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ दस लाख की स्वीकृति

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर कुंचलवाड़ा व हनुमान नगर में विभिन्न सड़क निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी अनुसार अधिशासी अभियंता शाहपुरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों के कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है।

जिनमें से कुंचलवाडा ग्राम पंचायत के जैन कॉलोनी में बालाजी मंदिर तक मुख्य सड़क मार्ग के लिए 43 लाख 21 हजार रुपए तथा ज्योति कॉलोनी में वार्ड 1, 2, 3 एवं चार में संपर्क सड़क के लिए 69.08 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है‌। उक्त सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के साथ 12 दस्तावेज मान्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d