Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpतलवार के साथ गिरफ्तार, मोदी सरकार के लाभार्थियों से संपर्क किया

तलवार के साथ गिरफ्तार, मोदी सरकार के लाभार्थियों से संपर्क किया


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को खुली तलवार लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया तथा तलवार भी जब्त कर ली।

थाना अधिकारी अय्यूब ने बताया कि एएसआई महेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी विकास व सतीश के साथ पुलिस वाहन 112 से इटुंदा मोड हाईवे पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति हाथ में खुली तलवार लेकर घूमता पाया गया। उस व्यक्ति के पास हथियार रखने के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने रणवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश कंजर निवासी इटुंदा को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर तलवार जब्त तक कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

घर-घर जाकर लाभार्थियों से मिले प्रत्याशी

टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मोदी सरकार के लाभार्थियों से घर-घर जाकर किया संपर्क। लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक अंकित जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से देवली देहात के सिरोही गांव मे घर घर जाकर संपर्क किया और मोदीजी का राम राम वाला पत्रक दिया। योजना के अनुभव सांझा किए। वर्तमान में उज्जवल्ला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृ वंदन योजना में सहायता राशि बढ़ने की जानकारी दी। संपर्क के दौरान गांववासियों ने गांव की समस्या की ओर ध्यान दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d