Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि सीडीईओ बैरवा ने छात्रों से संवाद कार्यक्रम में संस्कारित शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आपके अभिभावक, आपसे बहुत अपेक्षा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को उनकी अपेक्षा पर खरा उतरना होगा। जितना परिश्रम वो आपको पढ़ाने के लिए कर रहे है। उनसे बढ़कर मेहनत आपको पढ़ाई में करनी होगी। संवाद कार्यक्रम प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि सीडीइओ बैरवा ने छात्रों से छुट्टी के अवसर पर माता पिता के कार्यों में सहायता करने व उन्हें संबल प्रदान करने पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय के प्राध्यापक सीमा शेर, लादूलाल मीणा, अशोक शर्मा, सुरेंद्र सिंह नरूका, मुकेश गुर्जर, रेखा मीणा सहित विद्यार्थी थे।

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सड़क निर्माण के लिए एक करोड 10 लाख की स्वीकृति


