Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनावों के शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की दृष्टि से जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को राजमहल कस्बे में दबिश देकर बनाई जा रही अवैध शराब का करीब एक हजार लीटर वाश नष्ट किया।
वहीं 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के मुताबिक सूचना पर एएसआई बलराम, कांस्टेबल ज्योति, महावीर समेत टीम ने मंगलवार को राजमहल की कंजर बस्ती में दबिश दी। यहाँ शराब बनाने के लिए भारी मात्रा में वाश नष्ट किया। जबकि करीब 10 लीटर हथकड़ शराब बरामद होने पर कविता पत्नी सुरेंद्र उर्फ सिंगा कंजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिले में चलाया जा रहा धरपकड़ अभियान व शराब की बरामदगी का काम जारी रहेगा।
तलवार के साथ गिरफ्तार, मोदी सरकार के लाभार्थियों से संपर्क किया



