Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 14 अप्रैल को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर देवली में आयोजित होगा।
कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। उक्त शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल देवली में होगा। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। वहीं रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं अब तक सैकड़ो मोतियाबिंद के रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।



