Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान जय भीम, जय भारत, बाबा साहब अमर रहे के नारों से शहर गूंज उठा।
नीले झंडों के साथ रैली पेट्रोल पंप चौराहे स्थित डाक बंगले से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी स्थित अंबेडकर सर्कल पर संपन्न हुई। यह रैली पेट्रोल पंप, एसबीआई चौराहा, बस स्टैंड, छतरी चौराहा, ममता सर्कल से होकर गुजरी। अंबेडकर विचार मंच द्वारा आयोजित रैली में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। सभी लोग हाथ में नीला झंडा लेकर चल रहे थे। वही युवा बाबा साहब की जयकारे लगा रहे थे। वाहन रैली का विश्व हिंदू परिषद, नगरपालिका मंडल, बीजेपी, आरएसएस मुस्लिम संगठन सहित कई सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा विचार गोष्ठी हुई। इससे पहले हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी महिला व पुरुष जुलूस में शामिल हुए। झांकी सजाई गई तथा में शामिल लोगों पर चार जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई। शहर में कई जगह पर स्वागत द्वार बनाकर अभिनंदन किया गया। अंबेडकर जयंती के मौके पर सभी के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई।
वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद कर उन्हें नमन किया। वही भावी पीढ़ी को उनके संदेश व शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला ओर शिक्षित होने की बात कही।


