Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकरंट से युवक की मौत, कुए पर मोटर चलाते समय हुआ हादसा

करंट से युवक की मौत, कुए पर मोटर चलाते समय हुआ हादसा


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुएं पर मोटर चलाने के दौरान करंट से झुलसने से रविवार को एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

एएसआई शंकर लाल यादव ने बताया कि मृतक दुनी थाना क्षेत्र का राजकोट गांव निवासी दिलबाग (24) पुत्र रामरतन मीणा है। दिलबाग रविवार को दोपहर एक बजे अपने कुएं पर फसल को पानी पिलाने के लिए मोटर चालू करने गया था। इस समय अचानक उसके हाथ में करंट दौड़ गया। करंट से वह झटके से गिर गया। पास खड़े परिजनों ने अचानक गिरने पर संभाला तो वह अचेत हो गया तथा उसकी मौत हो गई। मृतक को दूनी में चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल का कहना है कि करंट से मृतक के दोनों हाथ झुलस हुए थे। मृतक के चाचा तेजपाल पुत्र सोराम मीणा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार मृतक के 14‌ माह का मासूम है।

युवक दिलबाग ईमित्र चलाकर जीवन यापन करता था। पहली बार बेटा होने पर उसने आगामी 30 अप्रैल को अपने ससुराल नई दिल्ली के गुड़गांव जाने के लिए रिजर्वेशन करवाया था, लेकिन हादसे की वजह से उसकी योजना धरी रह गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d