शुरुआती 2 घंटे के मतदान प्रतिशत आए सामने
Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुए है। इससे पहले मतदानकर्मियों ने मॉक पोलिंग कर वोटिंग की शुरुआत की।
लोकसभा चुनाव के मतदान देवली उपखंड में गति काफी धीमी रही। इस दौरान देवली उपखंड के 164 मतदान केंद्रों पर महज 10 फीसदी मतदान हुआ।हालांकि लोग राष्ट्र निर्माण में आहुति देने के लिए सुबह 7 से घरों से निकलना शुरू हो गए। लोगों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मत दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं की सुविधा के लिए कई तरह के प्रबंध किए गए। दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वही मतदान केंद्र पर रंगोली बनाई गई तथा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए। जहां मतदान के बाद लोग सेल्फी पॉइंट में अपनी फोटो ले रहे हैं। इधर सुबह 8 बजे से तापमान तेज हो गया। जिसका भी असर मतदान प्रक्रिया पर देखा गया। देवली उपखंड के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस व सुरक्षाकर्मियों के कड़े बंदोबस्त है।
वही अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर यह प्रबंध अधिक देखे गए। इन केंद्रों पर वेब कास्टिंग भी निर्वाचन आयोग की ओर से की जा रही है। इससे पहले हैप्पी हॉर्स में मतदान करने वाले मतदाताओं से केंद्रों पर पौधारोपण कराया गया। स्थानीय सीट से कांग्रेस के हरिश्चंद्र का बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया से सीधा मुकाबला है।


