Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने बीती रात गोवंश की तस्करी के मामले में एक पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने मोहसिन पुत्र मुंशी मंडू मुसलमान निवासी बोतलगंज थाना पिपलिया जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 नंदी को मुक्त कराया है। जिन्हें बायपास स्थित मां बीजासन गौशाला में सुरक्षित भेजा है। उल्लेखनीय की बुधवार देर रात 2 बजे गौरक्षा दल, मां बीजासन गौशाला व हनुमान नगर पुलिस ने प्रयास कर गोवंश ले जा रही पिकअप को रुकवाया था। मौके से खलासी भाग छूटा। जबकि पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया था।



