जाम लगाया, चाकू से गला रेतने का मामला
Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड से इमानुएल स्कूल वाले मार्ग पर बुधवार सुबह घोसी मोहल्ला निवासी लालसिंह ग्वाला का गला रेतने के मामले में घायल के जयपुर रैफर किए जाने के बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए।

अपने होटल पर जा रहे व्यक्ति का गला रेता, श्वास नली तक कटी, असामाजिक तत्वों की करतूत
इसे लेकर दर्जनों ग्वाला समाज के युवा व लोग नारेबाजी करते हुए शहर के पेट्रोल पंप पहुंचे तथा यहां जाम लगा दिया। इस दौरान युवाओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया तथा अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्वाला समाज के धरना दे रहे लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद निंदनीय, इसके दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। घटना के विरोध में ग्वाला समाज के लोगों ने नारेबाजी की तथा पेट्रोल पंप चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान जयपुर, कोटा व शहर की ओर से आने वाले वाहन फंस गए। जयपुर से कोटा की ओर जाने वाले वाहनों को कुचलवाड़ा मार्ग से ओर से निकाला गया। इस दौरान पुलिस व समाज के लोगों के बीच में तनातनी भी हुई। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने वाला समाज के लोगों को समझाया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन उन्हें कुछ वक्त लगेगा। जल्द ही गला काटने के दोषी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यदि समाज के लोग जाम लगाएंगे तो उन्हें अनुसंधान करने का वक्त नहीं मिलेगा।
लेकिन समाज के लोग नहीं माने। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जहाजपुर समेत पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद जाम खत्म किया। इससे पहले घटनास्थल पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक, जहाजपुर थाना प्रभारी, हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खान व देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की जानकारी ली।
तेलगांना में बूथ मजबूत करने की रणनीति, तालमेल सवांद और सहयोग पर जोर


