Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसीआईएसएफ के जवान ने 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का लगाया...

सीआईएसएफ के जवान ने 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

देवली थाने में मामला दर्ज, ट्रक खुर्द बुर्द किया, नहीं लौटाई राशि


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)।सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन में कार्यरत एक जवान ने अपने ही साथी पर ट्रक खरीदने के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित संजय महोदव येरवी पुत्र महादेव येरवी हाल सेवारत 9 वीं रिजर्व बटालियन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली है व निवासी ग्राम लवंगी तहसील मंगलवेडा जिला-सोलापुर (महाराष्ट्र) ने अपने ही साथी जवान सोनाजी मारोती ढबले पुत्र मारोती ढवले 9 वीं रिजर्व बटालियन कैन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली में सेवारत व हाल निवासी सीआईएसएफ युनिट टीएच डीसी टेहरी, जिला टेहरी गढवाल, उतराखण्ड पर आरोप लगाया है। इसमें बताया कि सोनाजी मारोती पीड़ित के गृह जिले का निवासी है।

सोनाजी ने अपने भाई परमेश्वर मारोती ढवले पुत्र मारोती ढवले निवासी ग्राम ऊमरी, तहसील अर्धापुर, जिला नादेड महाराष्ट्र को यहां देवली बुलवाया तथा कहा कि वे दोनों भाई ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने के लिए एक ट्रक खरीदना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पीड़ित से 8 लाख 60 हजार रूपए उधार लिए। यह पेमेंट पीड़ित भारतीय स्टेट बैंक देवली शाखा से अभियुक्त के खाते में 12 जून 2021 से 9 अगस्त 2021 के मध्य ट्रांसफर किए। वहीं बाद में उधार रकम का तकाजा करने पर लिखित तहरीर कर 29 नवम्बर 2022 तक सम्पूर्ण राशि लौटाने का वादा किया।

आरोप है कि इसी दौरान अभियुक्तों ने रकम हड़पने की नियत से ट्रक को खुर्द-बुर्द कर दिया तथा उधार रकम भी लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रामेश्वर को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d