पार्षद ने ईओ को सौपा ज्ञापन
Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर वार्ड नं 17 के पार्षद भीमराज जैन ने गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा रही है। सफाई कर्मचारी 4-5 दिन तक गायब रहते हैं। वहीं नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। इससे शहर में गंदगी फैल रही है। सरकार की ओर से कचरा का ढलाव बंद करने के निर्देश है। इसके बावजूद यह जारी है। वार्डों में नालियां गंदगी से भरी है। सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं करते हैं। इससे छोटे, बड़े नाले गंदगी से अटे हैं। वहीं शीघ्र मानसून सत्र आने वाला है। ऐसे में शहर के नाले, नालियों की सफाई बेहद जरूरी है।
“वाकई लापरवाही बढ़ने लगी”
दरअसल पिछले काफी समय से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। नियमित रूप से गलियों की सफाई नहीं होने से कचरा पड़ा रहता हैं। शहर के वार्ड नं 12 व 17 समेत क्षेत्र में गंदगी की ढेर देखे जा सकते हैं।
इनमें वार्ड नं 17 में तो एक-दो दिन में एक बार सफाई कर्मचारी आते हैं। जिससे सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है। समूची विवेकानंद कॉलोनी की यही स्थिति है। यही हालात शहर के अन्य वार्डों की भी है। लेकिन उक्त व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे गंदगी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।


