Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सेन महाराज की 724 वीं जयंती आगामी 5 मई को देवली में मनाई जाएगी। इस मौके पर समाज की ओर से कई कार्यक्रम होंगे।
टीकम सेन ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल स्वर्णकार धर्मशाला, गौरव पथ से एजेंसी एरिया में शिव मंदिर, जयपुर हाउस से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पहुंचेगी। इसी तरह वाहन रैली अन्य प्रमुख मार्गो से भी गुजरेगी। इसके बाद श्रीसेन महाराज के भजन कीर्तन के होंगे। वहीं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही समाज के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। समापन पर आरती होगी और सामूहिक प्रसादी होगी।
मंदिर में सहयोग राशि भेंट की
श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्य के लिए एक भामाशाह द्वारा 5100 भेंट किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि भामाशाह देवली निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह शक्तावत है। जिन्होंने मंदिर विकास कार्यों में सहयोग के लिए 5100 की राशि भेंट की। यहां ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, मोतीलाल मीणा, पप्पू लाल मीणा, बंशीलाल मीणा, रतिराम मीणा ने भामाशाह परिवार का माल्यार्पण एवं भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।



