Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsप्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश पर हुआ पोस्टमार्टम

प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश पर हुआ पोस्टमार्टम

आयुष्मान योजना में पांच लाख का मिलेगा मुआवजा


Jahazpur News 4 मई (आज़ाद नेब) ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर के मृतक रईस पठान को मुआवजा दिलाने को लेकर अस्पताल के बाहर पांच घंटे बैठे मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की। लेकिन सहमति नहीं बनने की वजह से वार्ता विफल रही।

लेकिन वापस पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी धरने पर बैठे लोगों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान मुस्लिम समाज के सदर रफीक केजीएन, एडवोकेट फारूख अली, रसीद मोहम्मद नेब, पार्षद पति रईश चौहान, शरीफ पठान एवं मृतक के रिश्तेदारों की मौजूदगी मे उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने कहा कि घटना दुखद हैं। मृतक के परिजनों के लिए आयुष्मान योजना का कार्ड बनाकर जल्द से जल्द पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतक की पत्नी के लिए विधवा पेंशन चालू की जाएगी ओर उसकी बेटी को पालनहार योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, किशोर शर्मा, मुकेश जाट, मोहित मीणा, अनिल उपाध्याय, अमित गुर्जर, पवन वैष्णव मौजूद थे।

विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी। पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने उच्च अधिकारीयों से बात कर सोशल मीडिया के एक्स पर ट्वीट करके मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। गौरतलब है कि मृतक रईस पठान के 15 दिनों पहले ही बेटी हुई थी। मृतक से छोटी तीन बहनें ओर मां है। परिवार की सारी जिम्मेदारी रईस पर थी। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के बीरामाता गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक के टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक सवार रईस पठान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि घायल साजिद को प्राथमिक उपचार करा कर रेफर किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d