Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में व्यापारिक हितों के लिए संचालित व्यापार महासंघ की ओर से हर माह के अंतिम मंगलवार बाजार बंद रखने के निर्णय पर इस बार चर्चा करने के लिए 21 मई को बैठक आयोजित होगी।
व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष चांदमल जैन में बताया कि यह बैठक बगीची के बालाजी मंदिर परिसर में आवश्यक रूप से रखी गई है। इसमें मौजूदा माह के अंतिम मंगलवार को बंद रखने अथवा खुला रखने के निर्णय पर चर्चा की जाएगी। वही व्यापारी इस विषय में अपने विचार रख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने व्यापार महासंघ के इस निर्णय पर कोई क्रियान्वित नहीं हुई। बंद रखने के निर्णय के बाद भी पूरे बाजार खुल गए थे। लिहाजा इस बार मजबूत व सटीक निर्णय को लेकर व्यापार महासंघ यह बैठक कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार बंद के निर्णय पर व्यापारियों से भी विचार लिए जाएंगे। लिहाजा व्यापारियों को बुलाया गया है।



