10 किलोग्राम वजनी है अवैध गांजा के पौधे
Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान खातेदारी की भूमि में अवैध तौर पर गांजे की खेती करते एक जने को गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से एक लाख रुपए की कीमत के 42 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान खातेदारी की भूमि में बिना लाइसेंस व अनुज्ञापत्र के एक व्यक्ति गांजे की खेती करता हुआ पाया गया। यहां इन पौधों की संख्या 42 थी। जिनका वजन 10 किलो 100 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इन पौधों को जब्त कर लिया तथा आरोपी पांचूलाल पुत्र भोलूराम मीणा निवासी देवपुरा थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।जिसकी जांच घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है।



