Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित एक जगह पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन पं योगेश शास्त्री ने शिव विवाह प्रसंग का वर्णन किया।
शिव विवाह के भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रद्दालु झूम उठे। इस दौरान कलाकारों ने शिव पार्वती भूत-बैताल की झांकी का मंचन किया। भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। जबकि मृत्यु लोक में सुलभ है। कथा में सुखदेव जन्मोत्सव, वन गमन, महाभारत का प्रसंग, भीष्म पितामह द्वारा पांडवों को दान धर्म के बारे में उपदेश देने की कथा सुनाई। कथा में दक्ष प्रजापति की कन्या सती के साथ भोलेनाथ का विवाह और भोलेनाथ सती पार्वती की बड़ी सुंदर झांकी दर्शकों को बताई। इस दौरान भक्तों ने शिव विवाह में भजनों के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान कथा पांडाल में राधे-राधे नाम गूंजते रहे।



