Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपक्षियों के लिए बांधे परिंडे, देवडावास में छात्राओं को साइकिल दी

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, देवडावास में छात्राओं को साइकिल दी


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के परिंडा लगाओ अभियान के अंतर्गत रूपेंद्र ठागरिया टोंक जिलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नासिरदा कालूराम मीणा द्वारा परिंडा अभियान शुरू किया गया।

इस टीम द्वारा थाना परिसर, राजकीय चिकित्सालय, आबकारी थाना और वन विभाग आदि में कई स्थानों पर परिंडा लगाया गया। साथ ही लोगों को भी परिंडा लगाने की बात कही है। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष चंदा खटीक, उपाध्यक्ष रामराय शर्मा, महासचिव विकास गौतम, संयुक्त सचिव सोनू सेन, महिल संगठन मंत्री पूजा बैरवा आदि थे।

44 छात्राओं को साइकिल वितरित की

राऊमावि देवडावास में भी बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि सत्र 2022-23 व 2023-24 की 44 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।

इस दौरान सुवालाल रेगर, व्याख्याता प्रदीप कुमार बिडला, रामदयाल बैरवा, रमेश शर्मा, रघुनंदन पंचोली एसएमसी सदस्य थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी। साइकिल से इन छात्राओं की स्कूल जाने की डगर सहज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d