Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ ग्राम पंचायत के केसरपुरा में सरकारी भूमि पर तारबंदी करने वालों लोगों के विरुद्ध शनिवार को ग्रामीणों ने हनुमान नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग रखी है।
हनुमान नगर थाने में पहुंचकर ग्रामीणों ने शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया कि केसरपुरा चरागाह, सिवायचक भूमि खुडाली में सांवतगढ़ तहसील देवली ने निवासी एक महिला तारबंदी शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने तारबंदी का विरोध जताया, तब उक्त महिला ने यह जमीन टीकड निवासी सोजीराम से खरीदना बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हनुमान नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान देशराज, शिवजी लाल, हरी सिंह, शिवदान सिंह मीणा, हेमेंद्र, मनमोहन सिंह, सीता, सरोज, शांति, मोहिनी, सुशीला सहित कई लोग थे।



