Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident News..और सोता ही रह गया युवक! हीट वेव से मौत होने की...

..और सोता ही रह गया युवक! हीट वेव से मौत होने की आशंका


Deoli News 29 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार अपरान्ह पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान हाथ ठेले पर एक 40 वर्षीय युवक सोता ही रह गया।युवक के शरीर में हरकत नही होने पर लोग उसे तत्काल देवली अस्पताल ले गए।

जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक बंगाली कॉलोनी निवासी महावीर (40) पुत्र बंशीलाल खटीक अंबेडकर सर्कल के पास एक हाथ ठेले पर सो रहा था। बताया गया काफी देर बाद जब युवक के शरीर मे कोई हरकत नही देखी गई तो लोगों ने उसे तत्काल राजकीय अस्पताल में लेकर आएं. जहाँ जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुँचे. लेकिन बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शहर में आज 45 डिग्री के तापमान के बीच खुले में हाथ ठेले पर सोए युवक की मौत का कारण तेज गर्मी माना जा रहा है। यह युवक मजदूरी का काम करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d