Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा समय में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन व महामंत्री राजीव भारद्वाज ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा है।
पत्र में बताया कि भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग गर्मी से त्राहि त्राहि कर चुके हैं। पालिका प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य बाजार में पानी का छिड़काव किया जाता है तो गर्मी का प्रकोप कम होगा। वही नवाचार से लोगों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रचंड गर्मी के चलते लोग बेहाल हो चुके हैं।
पक्षियों के लिए 21 परिंडे बांधे
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी में पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से 21 परिंडे लगाए गए। शाला विकास एवं प्रबंध समिति के सचिव रवि शंकर मीणा ने बताया कि समिति के सदस्यों व विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से अलग-अलग पेड़ों पर 21 परिंडे बांधे गए तथा उनमें प्रतिदिन पानी भरने की व्यवस्था की गई, ताकि गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी मिल सके।
इस दौरान समिति के सुरेश चंद्र सिंहल, धर्मचंद जैन, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध गौतम, सत्य प्रकाश शर्मा, हंसराज गुर्जर, सत्यनारायण जांगिड़, सुनील घनश्याम, गोपाल कलवार समेत कई लोग मौजूद थे।


