भीषण गर्मी का प्रबंध
Jahazpur News 29 मई (आज़ाद नेब) नोंतपा कि प्रचंड गर्मी व हीटवेव के चलते नगर पालिका प्रशासन ने आमजन व राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के चार प्रमुख जगहों पर टेंट, कूलर, पानी व बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया है।
नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने बताया कि नोतपा की प्रचंड गर्मी व हीटवेव के चलते नगर पालिका प्रशासन ने आमजन व राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के चार प्रमुख जगहों पर टेंट, कूलर, पानी व बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया है। यह इंतजाम पूरे महीने के लिए रहेगा। बुधवार को पालिका द्वारा राहगीरों के लिए बस स्टैंड पर तेजाजी चौक में लस्सी का भी व्यवस्था की गई थी। इस इंतजाम का निरीक्षण उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने किया। पालिका प्रशासन द्वारा किए गए इस इंतजाम की उपखंड अधिकारी पाटीदार ने सहराना की। इस दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा, नगर पालिका के कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



