Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsनरेगा श्रमिक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध ने गवाई...

नरेगा श्रमिक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध ने गवाई जान


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में नरेगा कार्य के दौरान एक श्रमिक की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन श्रमिक को अस्पताल लेकर जाने लगे। इससे पहले ही श्रमिक ने दम तोड़ दिया।

भाजपा नेता महेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि अमरवासी में ग्रेड वाली नाडी पर नरेगा कार्य चल रहा था। इस दौरान दुर्गालाल कुम्हार पुत्र नंदलाल कुम्हार निवासी अमरवासी की तबीयत बिगड़ गई। शंकर लाल माली व श्रवन लाल कुम्हार ने बताया कि दुर्गालाल की तबीयत बिगड़ते ही मेट ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तथा दुर्गालाल को अस्पताल लेकर जाने लगे, इससे पहले दुर्गालाल ने दम तोड़ दिया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा जयपुर रोड के समीप बालाजी तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जयनारायण (65) पुत्र रोडू मीणा निवासी निम्बेड़ा थाना सावर जिला केकड़ी किसी काम से अपनी मोपेड से टीकड़ की ओर जा रहा था।

सी दौरान बालाजी तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड के टक्कर मार दी। सूचना पर हनुमान नगर पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया व मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d